Search

अपने परवाज़ को पहचानो

< 1 Minute Read

उठो मेरे बच्चों !
शोषण की हवाओं के विरुद्ध
सीना तान कर खड़े हो जाओ

खड़े हो जाओ
तुमसे तुम्हारा बचपन छीनने वाली
ताकतों के खिलाफ

तुम्हें नहीं मालूम
तो मैं बताता हूँ
दुनिया के सारे खिलौने तुम्हारे लिए हैं
दुनिया के सारे स्कूल तुम्हारे लिए बने हैं
पढ़ना अधिकार है तुम्हारा

औजार चलाने के लिए
अभी तुम्हारे हाथ बहुत छोटे हैं
अभी तुमको सिर्फ कलम चलानी है

उठो मेरे बच्चों !
अपना बचपन बचाने के लिए
अपनी आवाज बुलंद करो

यह तुम्हारे काम करने का समय नहीं है
पत्थर तोड़ने
दरी बुनने या फसल उगाने का समय नहीं है

यह समय है
तुम्हारे सपनों में पंख लगाने का
उठो, अपने पंखों की उड़ान को समझो

उठो कि ये आसमान
तुम्हारे उड़ान की प्रतीक्षा में है
उठो, अपने परवाज़ को पहचानो

— सरस्वती रमेश

By Team SMGC

Do Your Bit

All humans are born with an inherent capacity for Compassion. A compassionate person’s response to the suffering of self and others is instantaneous and instinctive. Compassion is the driving force that steers us from cognizance to compassion in action.

Terms and Conditions:

  • Your donations are tax exempted under 80G of the Indian Income Tax Act
  • Tax exemption certificates will be filled with the details submitted in the above form
  • In case of incomplete or false details, your donation will be rejected
  • This link is for Indian Nationals paying via Indian Bank accounts only